गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस जलाशय में गिरी : 17 की मौत, 45 घायल

ढाका : बंगलादेश के झालोकाटी जिले में शनिवार को एक बस सड़क से फिसलकर जलाशय में गिर गई जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिले के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अफरुजुल हक तुतुल ने मीडिया को बताया कि यात्री बस आज सुबह राजधानी ढाका से लगभग 200 किमी दक्षिण में सड़क किनारे जलाशय में गिर गई।

इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों और क्लीनिकों में ले जाया गया, जहां चार और लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कई लोगों की हालत गंभीर है। अधिकारी के अनुसार चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने से यह भीषण दुर्घटना हुयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *