गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस खाई में गिरी : दो की मौत, दो दर्जन यात्री घायल

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात बस दतिया से सबलगढ़ जा रही थी। तभी मुरैना सबलगढ़ मार्ग स्थित सिकरौदा गांव के समीप बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

घायलों में से एक दर्जन यात्रियों को इलाज के लिये जौरा में भर्ती कराया गया है और अन्य गंभीर रुप से घायलों को मुरैना और ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और कुछ यात्री बस की छत पर भी बैठे हुए बताए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *