गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बरातियों से भरी बस पलटी, छह घायल

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड धनौरा के ग्राम झलवानी के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसमें सवार छह बाराती घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनौरा अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले एक ग्राम से बस धनोरा विकासखंड में आने वाले ग्राम सेदालपार बारात लेकर गई थी। बस लौटते समय कल रात्रि ग्राम झलवानी के पास पलट गयी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और 108 वाहन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सुरेंद्र पन्द्रे, आनंद इनवाती, गणेश भलावी, मुरारी कहार, नीलम गनगे और संतकुमार के नाम शामिल हैं। धनोरा पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *