गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-जीप भिडंत : दो की मौत, सात घायल

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में आज शाम बस और जीप की भिडंत में जीप सवार दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल में पंचायत सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए बैतूल जिले से पंचायत सचिवों को लेकर जीप भोपाल गई थी। सम्मेलन समाप्त होने के बाद गाड़ी भोपाल से रवाना हुयी।

इसी दौरान औबेदुल्लागंज एवं बुधनी के बीच रोड जाम होने के कारण जीप औबेदुल्लागंज से रेहटी की तरफ से आ रही थी और रोड जाम होने के कारण छिंदवाड़ा-भोपाल के बीच चलने वाली बस ने भी बुधनी से सलकनपुर होते हुए भोपाल रोड पकड़ा। इसी दौरान बोरी-सगोनिया के बीच में दोनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज हुई कि जीप के परखर्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

इस भीषण टक्कर में जीप में बैठे 8 लोगों में से गाड़ी चालक सहित एक अन्य की मौत हो गयी एवं 6 लोग जीप एवं एक व्यक्ति बस का घायल हो गया। मृतकों में सिंधुराव खातरकर बैतूल एवं वीना लाला बताए जा रहे हैं। घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम के लिए रैफर कर दिया गया। इस मामले में रेहटी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *