गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-मोटर साइकिल भिडंत : एक की मौत, दो घायल

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में शासकीय आईटीआई के पास आज एक स्कूल बस एवं मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि दो उसके साथी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस सूत्रों ने मृतक का नाम रोहित ओझा (20) निवासी शिवपुरी कि फतेहपुर बस्ती बताया है। जबकि घायलों के नाम मोनू यादव एवं अरविंद बताए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *