गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : 1 की मौत, 36 बच्चे घायल

जैसलमेर : राजस्थान में जैसलमेर के पोकरण के साकडा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चोें को लेकर जा रही स्कूल बस आज सुबह पलट गई जिसमें एक अध्यापक की मौत हो गई, जबकि 36 बच्चे घायल हो गए। ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। थानाधिकारी खुशालचंद ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे बच्चों को उनके घर से लेकर बस स्कूल की ओर जा रही थी। ड्राइवर ने बस में सीटों की संख्या से ज्यादा बच्चों को बैठा रखा था। स्कूल से करीब दो किलोमीटर पहले बस का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क से उतर गई। सड़क किनारे गीली मिट्टी होने से बस पलट गई।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़े। सूचना पर साकड़ा थाना पुलिस के एएसआई खुशालचंद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। बस को सीधा कर बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों के सिर, हाथ और मुंह से खून बहने लगा। पुलिस बच्चों को पोकरण हॉस्पिटल लेकर गई। परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। जोधपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कछवाह ने बताया कि हादसे में बस में सवार टीचर विक्रम सिंह (21) की मौत हो गई। तीन बच्चों के हाथ-पैर और एक बच्चे के मुंह पर फ्रैक्चर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *