सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में आज एक यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार पंद्रह यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह पलारी से सिवनी की ओर आ रही यात्री बस ग्राम भाजीपानी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में सवार लगभग 15 यात्रियों को चोटें आई है। बस में लगभग 20-25 यात्री सवार थे। घटना के बाद 15 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
