कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में आज शाम तेल टैंकर से टकराकर एक बस पलट गयी, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कटनी से रीवा जा रही एक बस को कुठला थानांतर्गत ग्राम टिकरवारा के समीप तेल टेंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण बस पलट गयी। दुर्घटना में बस सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गयी और आठ अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कटनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
