गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : एक की मौत, तीन गंभीर

रांची : झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण के जीटी रोड के पिपरा के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से एक की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। बस में 30 श्रद्धालु सवार थे।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धामकपुर गांव से सभी श्रद्धालु बस में सवार रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

इस बीच चौपारण के जीटी रोड के पिपरा के पास बस पलट गयी। हादसे में 20 वर्षीय सिकंदर कुमार की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बस मालिक मंटू प्रसाद की बहन संजू देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद रांची रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *