गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : दो मरे, 36 घायल

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में बुधवार शाम बारातियों से भरी निजी बस के पलटने से दो मासूम बच्चाें की दब कर मृत्यु हो गयी जबकि करीब 36 बाराती घायल हो गये जिनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक कुरारा कस्बे से साठ बारातियों से भरी प्रायवेट बस मध्य प्रदेश के नौगांव जा रही थी। जैसे ही बस मुस्करा क्षेत्र के उमरी मोड के पास पहुची कि चालक ने संतुलन खो दिया और बस पलट गयी। बस पलटते ही चीख पुकार मच गयी। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुच कर राहत कार्य शुरु कर दिया।
बस को ग्रामीणों ने सीधा किया जिसमे शादमान(12) और अर्शलान(14) की मृत्यु हो गयी। बस में साठ बाराती से अधिक सवार थे। बस पलटने से लाल मोहम्मद,असऱफ,आदिल,इर्तशान,सुरेश चालक,सायरा बानों,राशिद,पप्पू,मुस्कान, गुलफाम सिद्दीकी, नत्थू, अयान, समेत 36 लोग घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। दो घायलों को झांसी इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *