नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज यात्री बस के पलट जाने से इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला मुख्यालय से गाडरवारा जा रही यात्री बस एक बाइक को बचाने के प्रयास में खेदा पुल के पास पलट जाने से यात्रियों में कोहराम छा गया। इस घटना में एक छह साल का बच्चा देवांश जाटव और एक 24 वर्षीय युवक पुस्पेद विश्वकर्मा की मौत हो गयी। इस घटना में 26 लोग घायल हो गये, इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
