कन्नौज : उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र में घने कोहरे के बीच लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बस पलटने से उसमे सवार तीन यात्रियों की मृत्यु हाे गयी जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात दिल्ली से एक निजी बस सवारियां लेकर लखनऊ के लिये रवाना हुयी थी। इस दौरान कोहरे के कारण ठठिया थाना क्षेत्र के बांसुरिया गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में रायबरेली निवासी अनीता बाजपेई (50), संजना (25) और देवांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह घना कोहरा और तेज स्पीड को होना बताया जा रहा है।
