नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कपूरी चौराहे के पास बरमान से आ रही बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए लोगों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक यात्री की शिनाख्त की जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
