गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : बीस यात्री घायल

अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के करन पठार थाना क्षेत्र के तुलरा घाट में आज सुबह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलकर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जा रही बस पलट गयी जिससे उसमे सवार 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में घायल यात्रियों को बेनीबारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चार गंभीर घायलों को रोककर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *