गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : दो की मौत, 20 यात्री घायल

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज सुबह एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। सुबह लगभग 10 बजे ब्रजपुर थाना क्षेत्र के पन्ना-पहाड़ीखेरा रोड पर हुए इस हादसे में बस में सवार तक़रीबन 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस क्रमांक एमपी 19 पी 1812 सुबह सतना की ओर जा रही थी। भसूड़ा पंचायत अंतर्गत बुचुआ नाला के समीप यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। यात्री बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे की खबर लगते ही थाना प्रभारी बखत सिंह ठाकुर और यातायात प्रभारी ज्योति दुबे मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला गया। घायलों में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *