महबूबनगर : तेलंगाना के जुडचेरला मंडल के कोठा थांडा के पास सोमवार को विद्यार्थियों को ले जा रही एक स्कूल बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें करीब 20 विद्यार्थी घायल हो गए। घायल विद्यार्थियों में से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब माउंट बेसिल की स्कूल बस जुडचेरला से महबूबनगर जा रही थी। घायल छात्रों को इलाज के लिए महबूबनगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
