गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-ट्रक की टक्कर, 22 की मौत

अक्रा : पश्चिमी अफ्रीकी राज्य घाना में सोमवार को यात्री बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 10 से अधिक लोग घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि उत्तरी क्षेत्र से घाना के दूसरे शहर कुमासी की ओर जा रही बस केंद्रीय घाना में बोनो पूर्व क्षेत्र के एक शहर किंताम्पो के पास विपरीत दिशा में आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य यात्री ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रक ने रास्ते में खड़े ट्रक से बचने की कोशिश की, लेकिन बस के रास्ते में जा घुसा, जिससे टक्कर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *