गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-ट्रक की टक्कर : चार की मौत, 9 घायल

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एनएच 91 पर शुक्रवार को रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि नौ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। जिला अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि आज दोपहर 02बजे साहिबाबाद डिपो की बस बदायूं से दिल्ली जा रही थी, तभी बुलंदशहर एनएच 91 पर अडौली तिराहे के पास सिकंदराबाद की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा कर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुचंकर दुर्घटना का जायजा लिया तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना 09 लोगों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में मारे गये 04 लोगों के शव मोर्चरी भेज दिए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली गई। साथ ही घायलों से भी वार्ता कर जानकारी लेकर उन्हें समुचित उपचार दिलाये जाने के लिए आश्वस्त किया गया। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *