गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

मुंबई : शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 767.22 अंक गिरकर 57,424.07 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 220 अंक घटकर 17,094.35 अंक पर खुला।
इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 296.95 अंक टूटकर 25,087.85 और स्मॉलकैप सूचकांक 254.64 अंकों की गिरावट के साथ 28,928.29 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.81 अंक टूटकर 58191.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17.15 अंक उतरकर 17314.65 अंक पर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *