गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत

मुंबई : शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 573.89 अंक गिरकर 57,525.03 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 171.05 अंकों के दबाव के साथ 17,156.30 अंक पर खुला।
इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 243.42 अंक टूटकर 25,027.99 और स्मॉलकैप सूचकांक 324.36 अंकों की बढ़त के साथ 28,488.00 अंक पर खुला।
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1020.80 अंक का गोता लगाकर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 58098.92 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 302.45 अंक की गिरावट लेकर 17327.35 अंक पर आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *