गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मां यमुना की अविरलता और स्वच्छता को चांदनी चौक में उमड़े व्यापारिजन

4 जून को सुबह 6: 30 बजे नदी किनारे मानव श्रृंखला में शामिल होने का किया आह्वान
नई दिल्ली।
चांदनी चौक में आज शाम पुरानी दिल्ली के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने यमुना बचाने के लिए पैदल मार्च निकाला। शाम 5 बजे फतेहपुरी मस्जिद से मार्च शुरू हुआ, जो गौरी शंकर मंदिर तक गया। मार्च के आगे-आगे इस्कॉन मंदिर के भक्तजन हरिनाम संकीर्तन और मां यमुना का गुणगान करते हुए निकले। मार्च में सभी से आह्वान किया गया कि लोक संसद’ द्वारा 4 जून को सुबह 6: 30 बजे यमुना किनारे लगने वाली मानव श्रृंखला में हिस्सा लें। व्यापारी नेता जगमोहन गोटेवाला और चेतन शर्मा ने बताया कि मार्च में अनेक धर्मों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। फतेहपुरी मस्जिद के शाही ईमाम डॉ. मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद ने मार्च को शुरू करवाया।


इसमें तमाम मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मार्च में अलग अलग कटरों और कूचों के ट्रेडर्स ने स्वागत कार्यक्रम रखा। पूरे चांदनी चौक को नीले और सफेद गुब्बारों से डेकोरेट किया गया। होर्डिंग और पोस्टर के जरिए अपील की गई कि मानव श्रृंखला में सहभागी बनें। लोक संसद’ के संयोजक रवि शंकर तिवारी ने कहा कि यमुना को बचाने के लिए नदी का अविरल और स्वच्छ होना जरूरी है। मानव श्रृंखला का मकसद है कि दिल्ली वाले एक बार यमुना के किनारे आ कर नदी की वास्तविक स्थिति से रूबरू हों। वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक 22 किमी मानव श्रृंखला लगेगी। इसमें 1 लाख लोगों के जुटने की संभावना है।
दिल्ली वालों को भी पता चलना चाहिए कि जिस नदी का पानी पीते हैं, उसकी क्या हालत है? यमुना के प्रति प्रत्येक दिल्ली वाले की जिम्मेदारी होनी चाहिए। मार्च में सदर बाजार से परमजीत सिंह पम्मा, राकेश यादव, कश्मीरी गेट से विनय नारंग, धर्मपाल रात्रा, अभिषेक गनेड़ीवाला, मुकेश सचदेवा, श्रीभगवान बंसल, राजेश मल्होत्रा, हेमंत गुप्ता, मनीष वर्मा, अजय शर्मा, त्रिलोक गोयनका, हरिचंद अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुमन गुप्ता, अशोक मित्तल, राजीव काकड़िया, पराग जैन, अनिल सूद, श्याम कालरा, शिखर तलवार, बृजवाही, महंत वरुण, सुभाष गोयल, प्रेम सिंघानिया आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *