गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बटर मिल्क सेंटर पर छापा

कई हजार लीटर दूध, क्रीम और घी बरामद

हिसार : हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में भूना रोड स्थित बटर मिल्क सेंटर पर बुधवार को सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा तथा इस दौरान मौके से 5000 लीटर दूध, 300 लीटर क्रीम और 25 किलो घी बरामद किया गया। विभाग ने वहां से बरामद उत्पादों के सैम्पल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। छापामार टीम को मौके से काफी मात्रा में अशुद्ध सामान मिला है, जिसे नष्ट किया गया है। इस दौरान दुकानदार इस कारोबार के सम्बंध में कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया जिसके चलते विभाग उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करेगा। सीएम फ़्लाइंग प्रभारी ईश्वर सिंह और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ भंवर सिंह भी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *