श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के एक युवा कैब चालक ने मंगलवार को हैदराबाद के पर्यटक को लाखों रुपये के सोने के गहनों से भरा बैग उसे लौटा दिया। आकाश फारूक वानी नामक इस कैब चाक को अनंतनाग जिला के पहलगाम स्थित रिसोर्ट में पर्यटक का बैग मिला था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैब चालक वानी को हैदराबाद के एक यात्री का बैग मिला था। यात्रीसोमवार को पहलगाम के पर्यटन स्थल की यात्रा पर था और इस बैग को भूल गया था। बैग में 10 लाख रुपये के सोने के गहने थे। कैब चालक ने आज इसे पर्यटक को सुरक्षित लौटा दिया।
पर्यटक ने टैक्सी स्टैंड को सोने के आभूषणों से भरा बैग होने की जानकारी दी थी, जिसे यात्री ने उसके वाहन में रखा था और उसे उठाना भूल गया था। बाद में चालक ने अपने वाहन की तलाशी ली तो बैग मिला और वह पर्यटक के पास लौट आया।
हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में सवार होने के लिए पर्यटक श्रीनगर हवाई अड्डा चला गया था और उसे सोने से भरा बैग लेने के लिए श्रीनगर लौटना पड़ा। इस दौरान टूरिस्ट ने सोने से भरा बैग लौटाने और ईमानदारी की मिसाल पेश करने के लिए चालक का आभार जताया है।
कैब चालक ने पर्यटक को लौटाया लाखों के गहने से भरा बैग
