गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डेयरी संचालकों के खिलाफ अभियान

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नगर निगम ने मंगलवार को विभिन्न बस्तियों में नालियों में गोबर बहाने वाली पशु डेरियो के खिलाफ अभियान चलाया और आठ पशु डेरियों पर करीब 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम के दस्ते ने हुसैन बस्ती, नूर बस्ती व नई बस्ती में डेयरी संचालकों पर छापा मारा। इस दौरान पाया गया कि कुछ डेयरियों द्वारा नाली में गोबर बहाया जा रहा था। ऐसे आठ पशु डेयरी संचालकों से करीब 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही चेतावनी दी गयी कि यदि भविष्य में उनके द्वारा नालियों में गोबर बहाने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और भारी जुर्माना भी लगाया जायेगा।
उक्त डेयरियों में से कुछ डेयरी संचालकों के खिलाफ आईजीआरएस पर भी शिकायत की गयी थी। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक सोमकुमार, राजेश कुमार के अलावा प्रवर्तन दल के हेमराज, रणदीप व प्रदीप उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर निगम द्वारा अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कोर्ट रोड़ पर कचहरी पुल से सिविल कोर्ट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अनेक दुकानदारों का स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने चेतावनी के बाद अपना सामान पहले ही हटा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *