गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड के लिए प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गठित की प्रचार समिति

नई दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के लिए 100 सदस्यीय प्रचार समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट को समिति का सहसंयोजक बनाते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी सदस्यों के नाम को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि समिति में वरिष्ठ नेता करण महरा, हरीश रावत, गणेश गोदियाल, गुरदीप सिंह सप्पल, भुवन कापड़ी, जोत सिंह गुनसोला, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, महेंद्र सिंह मेहरा, शूरवीर सिंह सजवान, हरक सिंह रावत, मयूख महर काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, गोविंद सिंह कुंजवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, नव प्रभात, बलवीर सिंह नेगी, धनी लाल शाह, ओम गोपाल रावत, मदन सिंह बिष्ट, सतपाल ब्रह्मचारी, ललित फर्सवाण, धीरेंद्र प्रताप, मकबूल कुरैशी, वीरेंद्र रावत, प्रकाश जोशी,खजान चंद मंत्री प्रसाद नैथानी, महेंद्र सिंह मेहरा, सचिन हृदयेश सहित 100 नेताओं को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *