गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धर्मार्थ हॉस्पिटल के निर्माण के लिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. अंशुमन और महेश लोहानी की मुलाक़ात

KEDARNATH-TRUST-HOSPITAL

धर्मसिला कैंसर  हॉस्पिटल के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. अंशुमन और श्री केदार नाथ ट्रस्ट के संस्थापक महेश लोहानी ने एक दुसरे से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में दोनों की बीच में कई जरुरी विषयों पर विस्तार से बात हुई। श्री केदार नाथ ट्रस्ट की मदद से जरुरतमंदों की मदद करने के लिए दोनों दिग्गजों ने अपने-अपने विचार सामने रखे जिसके बाद दोनों के बीच श्री केदारनाथ ट्रस्ट के 100 बेड के धर्मार्थ  हॉस्पिटल के निर्माण की रूप-रेखा को तैयार करने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। महेश लोहानी ने इस सफल वार्तालाप के पूर्ण होने पर डॉ अंशुमन का अभिनन्दन किया और इस चर्चा को सौभाग्यपूर्ण बताया। केदारनाथ ट्रस्ट के 100 बेड के अस्पताल के शुरू होने से ऐसे जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा मिलेगा जो अपना इलाज महंगे अस्पतालों में नही करा सकते। 

डॉ.अंशुमन दिल्ली में स्तिथ धर्मशिला कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर है और कैंसर सर्जरी के बड़े अनुभवी है। कोरोना के समय में भी इन्होने अपने चिकत्सीय व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर निशुल्क जरुरतमंदों की मदद की। वह हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते है। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित उनके फार्म हाउस पर आज भी वह गरीब लोग उनसे फ्री में इलाज कराते है। दूसरी और महेश लोहानी भी केदारनाथ ट्रस्ट के माध्यम से पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ लोक कल्याण के कार्यों को पूरा करने में विशवास रखते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *