गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

दुमका : झारखंड में दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में दुमका -सिउड़ी मुख्य मार्ग पर एक कार के गड्ढे में पलट जाने से चालक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में बांदरकोंदा बिछु होटल के पास आज शाम चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से एक अल्टो कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में कार चालक काली चालक के साथ दीनबंधु भगत और दीपक भगत गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को दुमका फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार सवार तीनों लोग पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार से अपनी बेटी के घर छठियारी में शरीक होने गया था और आज अपने घर नोनीहाट लौट रहा थे। इसी क्रम में अल्टो का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त होने से अगला एवं पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस वाहन को जप्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *