गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार दुर्घटना : तीन की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में नरसिंह थानांतर्गत शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा गयी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब शंकरपल्ली से गांधीपेट जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी एक लॉरी से टकरा गयी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *