गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार हादसे का शिकार, 3 की मौत, दो घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य जख्मी हैं। घायलों उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा मृतक युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान श्रेय नेगी (18) पुत्र लेख राज निवासी तकलेच, शिवांग (18) पुत्र रूप लाल निवासी मझारली और जतीर (20) पुत्र मनी लाल निवासी तकलेच के रूप में हुई है। वहीं घायलों में करूण चौहान (20) पुत्र तारा चांद निवासी करतोट और रमन (22) पुत्र राज पाल निवासी तकलेच शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के रोहड़ू उपमंडल में सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा पेश आया है। कार में सवार होकर सभी युवक शादी समारोह से रामपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और गाड़ी में सवार युवकों को बाहर निकाला गया तथा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चि.कित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक व दोनों घायल छात्र हैं। इनमें अधिकांश आईटीआई का कोर्स कर रहे थे। रोहड़ू के डीएसपी रविंद्र नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *