गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार-बाइक की टक्कर : तीन की मौत, छह घायल

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार एवं बाइक में टक्कर हो जाने से एक महिला सहित तीन की मौत हो गई तथा छह घायल हो गए। जिला मुरादाबाद के अंतर्गत के थाना बिलारी के मोहल्ला हर्ष नगर की निवासी श्यामा देवी (65वर्ष) अपनी लड़की के बेटे अनमोल (25वर्ष) एवं बिलारी के ही मोहल्ला साहूकुंज के निवासी चरण सिंह की पुत्री संगम के साथ रविवार को दोपहर के समय बाइक से बुलंदशहर से आ रहे थे तथा बहजोई की तरफ से एक कार बबराला की तरफ जा रही थी। रास्ते में अलीगढ़ मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जैतपुर के निकट कार एवं बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई तथा बाइक सड़क पर गिर गई।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बहजोई सीएचसी लेकर आई। सीएचसी में चिकित्सक ने बाइक पर सवार अनमोल एवं उसकी नानी श्यामा देवी तथा कार में बैठे संभल गेट चंदौसी के निवासी प्रवेश (38) को मृत घोषित कर दिया तथा घायल संगम एवं कार सवार थाना चंदौसी के अंतर्गत के संभल गेट निवासी महावीर, दीपा, महक, प्रभा और जयश्री उपचाराधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *