गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डंफर से टकराकर कार में लगी आग

दो की जलकर मौत, तीन की हालत गंभीर

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में प्रयागराज से अयोध्या राज मार्ग पर सोमवार की सुबह अयोध्या से दर्शन करके प्रयाग राज लौट रहे श्रद्धालुओ की कार की तेज रफ्तार डंफर की सामने से में टक्कर हो गई और कार में आग लग गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोगो की जलकर मौत घटना स्थल पर हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
कोतवाली नगर के सोनावा शाही कोल्ड स्टोरेज के सामने हुई इस दुर्घटना में कार में लगी आग को फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाा । पुलिस के अनुसार दुर्घटना में अंकित (24) और विकास (22) की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि अखिल (12) ,सत्यम (24) ,विवेक (24) गंभीर रूप से घायल हो गए ।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टर ने उन्हें इलाज के लिए प्रयाग राज रेफर कर दिया , सभी मृतक व घायल नगर प्रयाग राज के निवासी है । कार सवार सभी लोग अयोध्या से दर्शन करके प्रयाग राज वापस लौट रहे थे ,पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा है । पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया है, डमफर चालक फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *