गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पेड़ से टकराई 4 की मौत

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुल्लू वॉटर फॉल मेें नये साल का जश्न मना कर लौटते वक्त कार पेड़ से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई। इस कार में 10 लोग सवार थे। कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने आज बताया कि दो अन्य घायलों डाक्टरों ने रांची रेफर किया है। उनकी हालत अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद कुनकुरी थाना पुलिस घटना की जांच मे जुट गई है। इस कार में भी सवार लोग कल शाम करीब 6 बजे गुल्लू और बेने के बीच में बड़ी घाटी से नीचे उतर रहे थे। उसी समय मोड़ में कार पेड़ से टकरा गया। जिसमें 04 लोगों की मृत्यु हो गई 02 घायलों को रांची रेफर किया गया है एवं 04 घायलों को होलीक्रॉस में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *