गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खड़े ट्रक में कार टकराई, दो की मौत, एक घायल

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में एक खड़े ट्रक में स्कार्पियो वाहन के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई तथा इस हादसे में एक व्यक्ति घायल है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने शनिवार को यहां बताया कि मदनपुर क्षेत्र के ग्राम टढ़वा के पास शुक्रवार की देर रात एक खड़ी ट्रक में पीछे से स्कार्पियो वाहन टकरा जाने से उसमें बैठे तीन लोग मनोज, संजय और कृष्णा गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से दो लोगों संजय और कृष्ण की मौत हो गई। हादसे में घायल मनोज का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल और मृतक व्यक्ति रूद्रपुर कस्बे के निवासी बताये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आज यहां पोस्टमार्टम करा रही है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात में खनन अधिकारी वाहनों की जांच कर रहे थे और इसी क्रम में बालू लदी ट्रक को टढ़वा गांव के पास मेन रोड पर रोककर जांच कर थे। बताया जाता है कि ट्रक मेन रोड पर खड़ा था।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रास्ता जाम कर अपना विरोध भी प्रगट किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर खनन अधिकारी मौके से फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *