गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेड़ से टकराई कार : तीन मरे, तीन गंभीर

अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गोपालापुर के पास आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमे कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

कार सवार रायबरेली से कमासिन गांव में बारात में शामिल होने आए थे। सूचना पर पहुँची पुलिस आनन फानन में सभी घायलों को जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले गयी,जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायबरेली एम्स के लिए रिफर कर दिया।
मृतकों की पहचान संतोष सिंह, आलोक सिंह औऱ दीपा सिंह निवासी रायबरेली महराज गंज के रूप में हुई। वही अनुष्का,निहारिका सिंह व मानवीर सिंह की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *