गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार ट्राली से टकरायी, तीन की मौत

चंडीगढ़ : पंजाब में जालंधर-अमृतसर हाइवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पराली से लदी एक ट्राली से जा टकरायी, जिससे कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार कार अमृतसर से आ रही थी। कार अनियंत्रित होकर ट्राली के पिछले भाग से टकरायी। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत कर कार सवारों को निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त होना अभी बाकी है। शव पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *