गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात वाहन से टकरायी कार में लगी आग

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन से टकराने के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और उसमें आग भी लग गयी। इस घटना में एक बच्ची समेत पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार रात पीपलधार गांव के समीप एक वाहन ने स्पीड ब्रेकर पर गति कम की। इसी बीच पीछे से आ रही कार उस वाहन से टकरा गई।

घटना के चलते कार में आग लग गई। टक्कर की वजह से कार में बैठे एक दंपति, उनकी छोटी बच्ची और दो अन्य लोगों को मामूली चोट आईं। अग्निशमन दल के आने के पहले कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस का कहना है कि इंदौर के सुदामा नगर क्षेत्र के लोग महाराष्ट्र के अकोला गए थे और वहां से लौटते समय उनके साथ यह हादसा हो गया। घटना के बाद प्रभावित परिवार एक निजी अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *