गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार की टक्कर : दो की मौत, 1 घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के नेरचौक में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेरचौक बाजार में देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी एक बाइक व तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ गया। जबकि तीसरे युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

मृतक युवकों की पहचान शोएब पुत्र मुहमद रईस गांव सुभाष नगर, अरुण पुत्र मदन निवासी गांव मेरापुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। जबकि घायल युवक ईमरान भी मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखता है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सागर चंद्र ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *