गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार ने चार को रौंदा : तीन मरे, एक गंभीर

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में जफराबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे केराकत की तरफ से जफराबाद कस्बे के मोहल्ला तड़तला में तेज गति से आ रही ब्रेजा कार असन्तुलित होकर सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को रौदते हुए विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से टकरा गयी।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साये लोगों ने गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया। स्थानिय कुछ नौजवानों ने चालक को एक दुकान के शटर में बंद कर सुरक्षित कर लिया। सूचना के बाद जफराबाद पुलिस तथा अन्य दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ को हटाकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में सेवालाल (65), शाहनवाज (25) और संजय यादव (42) की मौत हो गयी जबकि जवाहरलाल पाल (18) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *