चेन्नई : तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिले में रविवार को चेन्नई-पुडुचेरी ईस्ट कोस्ट रोड पर कीझपुडुपट्टी जंक्शन रोड पर एक कार ने महिलाओं के एक समूह को कुचल दिया, जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गईं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुदुकुप्पम गांव के रहनी वाली महिलाएं मछली खरीदने के लिए इंतजार कर रही थी, तभी सुबह पांच बजे चेन्नई से पुदुचेरी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में लक्ष्मी (45), गोविंदम्मल (50) और गंगईअम्माल (45) की मौत हो गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि लक्ष्मी और गोविंदाम्मल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, वहीं गंगईअम्मल की अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के बिना ही मौत हो गई। घायल नयागम (45), केमलम (46) और प्रेमा (45) को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने डॉक्टरों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मुख्यमंत्री जन राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल नयागाम को एक लाख रुपये और अन्य दो घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की।
कार ने महिलाओं को कुचला : तीन की मौत, तीन घायल
