गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चमेरा जलाशय में गिरी कार

चार लोग लापता, तलाश जारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर सड़क पर खड़ामुख के पास कार चमेरा जलाशय में गिरने से चार लोगों के डूबने से मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि कार में तीन से चार लोग सवार थे जब ये लोग कार में चंबा की तरफ जा रहे थे तभी वाहन चमेरा जलाशय में गिर गयी।
उन्होंने बताया कि खड़ामुख के पास अचानक कार चमेरा जलाशय में जा गिरी। घटना का पता उस समय लगा जब वहां से जा रहे लोगों ने सड़क किनारे गाड़ी के टायर और सड़क से नीचे गाड़ी की नंबर प्लेट देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही भरमौर थाना की टीम प्रभारी हरनाम सिंह की अगवाई में घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार कार एचपी 46-3503 को अभिषेक (22) पुत्र राज कुमार, निवासी गांव सुहागा, डाकघर उलांसा चला रहा था। कार में कितने लोग सवार थे, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह भी जांच में सामने आया है कि कार में चालक समेत तीन से चार लोग सवार थे। पुलिस सुबह से शाम तक जलाशय में कार की तलाश में जुटी रही।
पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने चमेरा बांध प्रबंधन से बुद्धिल जलाशय के गेट खोलने की मांग की। इसके बाद चमेरा प्रबंधन ने सुबह 1100 बजे बांध के मुख्य गेट खोल दिया है। इससे जलाशय का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा। लेकिन शाम होने तक कार और लापता लोगों का सुराग नहीं लग पाया। हालांकि पुलिस और लोग कार और लापता लोगों को तलाश में जलाशय के चारों तरफ डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *