गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बागेश्वर में कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

नैनीताल : उत्तराखंड के बागेश्वर में कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया है। बागेश्वर पुलिस से गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार कल रात 0230 बजे एक कार बिलौना दफौट पुलिस लाइन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार चार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सभी लोग रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान विजय (30) निवासी ग्राम सिमतोली, रोहित (20) और सुनील सिंह (21) के रूप में हुई हैं। चौथा युवक मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल है। सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन बल ने सभी को बाहर निकाला गया। परीक्षण के चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *