गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार खाई में गिरी : तीन लोगों की मौत

चेन्नई : तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में चेन्नई-त्रिची राजमार्ग पर मदुरंतकम के समीप बुधवार को एक कार 20 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और राजमार्ग पर अय्यनार कोविल इलाके के पास खाई में गिर गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और दमकल कर्मियों ने पलटी हुई कार को सीधा किया और शवों को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हुई है, वे रामनाथपुरम से चेन्नई जा रहे थे, जब गाड़ी चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *