पठानकोट : पंजाब में पठानकोट के काठवाला के पास बुधवार देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से दो युवकों की मौत हो गयी। कार में छह लोग सवार थे और वह जन्मदिन की पार्टी करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी, चार युवक घायल अवस्था में कार से बाहर निकल आये जबकि दो डूब गये। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
