गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

शिमला : हिमाचल में जिला कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा पेश आया जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है। हादसा सोमवार देर रात को जिला कुल्लू के बंजार के जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग स्थित बाहू मोड के पास पेश आया है। मोहनी गांव के भाषा अध्यापक टेक चंद व गेवे राम गाडी में सवार होकर कहीं जा रहे थे कि तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हुए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर देखा तो गाड़ी सवार दो लोग मृत अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *