गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार खाई में गिरी : 1 की मौत, 1 गंभीर

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार के पेड़ से टकरा कर खाई में गिरने से उसमे सवार एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर ग्राम औरैया के निकट एक हौंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार जॉर्जदास उर्फ पन्ना दास (55) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा चालक सुमित दास (30) घायल हो गया।

पिता-पुत्र नोएडा से चलकर अपने घर खेर का फार्म जा रहे थे। हादसे का कारण चालक को झपकी आना प्रतीत होता है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है। टनकपुर हाईवे पर एक अन्य हादसे में पड़ोसी जिले शाहजहांपुर के तिलहर निवासी बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। आज सुबह पीलीभीत न्यूरिया रोड पर ग्राम सैदपुर के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिला अस्पताल इलाज के दौरान दिव्यांशु अग्रवाल (24) की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *