गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार खाई में गिरी, 2 की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में संगडाह उपमंडल में रविवार रात एक कार के खाई में गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा अन्य घायल हो गया।
संगडाह पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि हादसा अरट गांव के समीप हुआ जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कृष्ण शर्मा(23) और पंकज(22) के रूप में की गई है। घायल किशोर राघव(14) को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है। मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि गत सात जनवरी को ही संगड़ाह-रेणुका जी-नाहन मार्ग पर खेगुआ गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा गत तीन माह में टिकरी और सैंजघाट गांवों के निकट हुये सड़क हादसों में चार लोग जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *