गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार खाई में गिरी, 3 की मौत

चंपावत/नैनीताल : उत्तराखंड के चंपावत जनपद के चल्थी में एक अल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। शवों को काफी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया। प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है।मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना अमोड़ी-खटोली मार्ग पर दुधौरी के पास घटी है। बताया जा रहा है कि कार संख्या यूके 05 एक 7660 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गये।
मृतकों में राजेंद्र सिंह (40) निवासी तल्ली खटोली, शंकर सिंह (55) निवासी कांडा डोला एवं जगत (62) निवासी लड़ा बोरा शामिल हैं जबकि कुंदन सिंह एवं स्वरूप सिंह घायल हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ), पुलिस की टीम के साथ ही प्रशासन की टीम दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोग सबसे पहले दुर्घटना स्थल पर जुटे और उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से टनकपुर चिकित्सालय भेजा गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र में हुए इस हादसे पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों एवं घायलों के परिजनों को हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी घायलों को बेहतर इलाज कराने का भी निर्देंश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *