गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार खाई में गिरी : चार लोगों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी के जुब्बल थाना क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। कार में चार ही लोग सवार थे। सभी मृतक जुब्बल के रहने वाले थे और इनमें दो पुरुष व दो महिलाएं सवार थी। हादसे में दो दंपत्तियों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कार सरस्वती नगर से आनंतपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान चींक कैंची नामक स्थान पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ढांक से सीधे खाई में जा गिरी। हादसा करीब दो बजे हुआ है । घटना की जानकारी मिलते ही जुब्बल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालने के काम में जुटी। खाई से शवों को निकालने का कार्य जारी है।
पुलिस ने मृतक दंपतियों की पहचान मनीष (42) व अंजना (38) गांव व डा नन्दपुर तथा जगत राम (70) व बिमला (60) पुत्र निवासी गांव जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है। जुब्बल के एसएचओ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ढांक गहरी होने के कारण शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत हुई है।
हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के नंदपुर सड़क में चीग कैंची नजदीक काली माता मंदिर पटवार सर्कल अन्टी उप तहसील सरस्वती नगर में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई है। शिक्षा मंत्री ने भगवान से मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस बीच जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *