गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ठियोग उपमण्डल में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। घायलों में मां व बेटा शामिल हैं जिन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार अपराह्न तीन बजे के करीब खनेवली नामक स्थान पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार (सीएच-03-3545) में चार लोग सवार थे। इनमें तीन एक ही परिवार के थे।

मृतकों की पहचान अर्चना (28) पुत्री दिवाकर दत्त और अंकिता (34) पत्नी अशोक निवासी खनेवली ग्राम पंचायत बासा के तौर पर हुई है। कार को अशोक चला रहा था। कार में उसकी माँ शकुंतला भी सवार थी। हादसे में अशोक (34) और शकुंतला (55) घायल हुए हैं। अशोक की पत्नी अंकिता की मौत हुई। हादसे की शिकार हुई अर्चना ने बीच रास्ते में कार से लिफ्ट ली थी। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और दो घायलों को आईजीएमसी रैफर किया गया है। घायलों में कार का चालक और उसकी मां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *