गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार खाई में गिरी : दो की मौत, दो गंभीर

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुवायां कस्बा निवासी लखन गुप्ता (20),आदि शर्मा (22) और दो अन्य युवक बरेली के अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखकर वापस घर लौट रहे थे कि बीती देर रात उनकी कार सिधौली के निगोही पुवायां मार्ग पर सिंगपुर गुरुद्वारे के पास किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे मे लखन गुप्ता और आदि शर्मा की मौत हो गई है जबकि उनके साथी वंश गुप्ता तथा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *